फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पेड़ से टकराई बाइक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव नौसरहेड़ी में पेड़ से टकराने पर बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा निवासी नीटू(25) पुत्र मोतीराम किसी काम से पास के गांव नौसरहेड़ी गया था। वहां से गांव लौटते वक्त नौसरहेड़ी के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे नीटू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर थाना फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस नीटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां उसे मृत घोषित कर दिया। नीटू की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई किए शव ले गए। वहीं, थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि परिजनों ने लिखित में दिने पर शव उन्हें सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें