फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई बाइक, तीन घायल, एक गंभीर

Sun, 18 May 2025 10:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
चिलकाना में गांव हलालपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल&nbsp
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलकाना रोड पर ओवरटेक करते समय बाइक ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। इसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। एक युवक को हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

रविवार को चिलकाना के गांव चको निवासी समीर (18) पुत्र इमरान, उसका बड़ा भाई राजा (25) अपने मामा के लड़के आशु (18) पुत्र जहीर के साथ बाइक से रामपुर मनिहारान जा रहे थे। दोनों भाई मामा के लड़के के साथ दो दिन पहले गांव आए थे।
हलालपुर गांव के पास वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक सामने से आ रही सरियाें से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण रही कि बाइक सवार तीनों युवक दूर जाकर गिरे। इसमें राजा के पैर में सरिया लगने से गंभीर घायल हुए। इसके बाद पुलिस और आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें