फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नील गाय से टकराई बाइक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तलहेड़ी बुजुर्ग गांव के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन



देवबंद। नील गाय से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अचानक हुई मौत से परिजनों में मातम पसर गया।
विज्ञापन




खटौली गांव निवासी सतेंद्र उर्फ पप्पू त्यागी (50) बाइक पर घर का सामान लेने तलहेड़ी बुजुर्ग गांव आया था। लौटते समय जब वह खटौली मार्ग के समीप पहुंचा तो इसी दौरान सड़क पार कर रही नील गाय से उसकी बाइक टकरा गई। जिसमें सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें