फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कांशीराम कॉलोनी में बाइक सवार युवकों ने की फायरिंग

Tue, 31 Mar 2026 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में बाइक सवार युवकों ने हवाई फायरिंग की। गोली चलने से लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक बाइक सवार वहां से भाग गए थे।सोमवार देर शाम कुछ युवक बाइकों पर पेपर मिल रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में पहुंचे। इसके बाद तीन हवाई फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ घरों की छत पर चढ़ गए। कॉलोनी में एक युवक ने रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ युवकों ने बाइक रोककर मारपीट की। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक मुंह पर कपड़ा और हेलमेट लगाए थे। बताया जा रहा है कि युवक किसी की तलाश करते हुए कांशीराम कॉलोनी में पहुंचे थे, लेकिन जब वह नहीं मिला तो हवाई फायरिंग करते हुए वापस भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें