फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में बिजली गिरने से दो की मौत, 10 झुलसे

Mon, 14 May 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के लखनौती में शनिवार की रात आंधी और बारिश केर बीच तेज कड़कडाहट के साथ यमुना खादर के एक छप्पर पर गिरी बिजली दो किसानों की जान लील गई। जबकि दस गंभीर रुप से  झुलस गए।   
विज्ञापन

गांव कुंडा कलां के कुछ ग्रामीणों ने यमुना खादर में प्लेज लगा रखी है। शनिवार की रात आठ बजे अचानक मौसम खराब होने के बाद यहां मौजूद किसान बारिश से बचने के लिए एक छप्पर में इक्टठा हो गए। इसी दौरान तेज कड़ृकडाहट के साथ आकाशीय बिजली छप्पर पर गिर पड़ी। 
इससे छप्पर आग का गोला बन गया और वहां मौजूद 22 वर्षीय  भूरा और 50 वर्षीय सादा की मौके पर मौत हो गई। जबकि दस लोग गंभीर रुप से झुलस गए। झुलसे लोगों को निजी चिकित्सकों के यहां भरती कराया। 
विज्ञापन

उधर नकुड़ के साल्हापुर गांव में शनिवार की रात आकाशीय बिजली एलटी लाइन के तारों पर गिरने के बाद कई ग्रामीणों के घरेलु बिजली उपकरण फुंक गए। गनीमत रही कि यहां जान का नुकसान नहीं हुआ। 
प्रधान प्रवीन कुमार ने बताया कि रात आठ बजे बारिश के बीच कडकडाहट के साथ बिजली गांव के डा वेदपाल के खेत के पास एलटी लाइन पर आ गिरी। इससे बिजली उपकरण फुंक गए। इस दाैरान अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें