फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस में टकरा गईं साइकिलें

Thu, 28 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय के आदेश पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से दस किलोमीटर की साइकिल रेस कराई गई। महिला वर्ग में रजनी और पुरुष वर्ग में अकरम ने बाजी मारी। विजेताओं को नकद ईनाम दिया गया।
विज्ञापन


रेस का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट राकेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुरुष वर्ग में 169 और महिला वर्ग में 47 महिलाओं ने हिस्सा लिया। जनता रोड स्थित एसआर पेट्रोल पंप से लेकर पुवांरका स्थित राजकीय महाविद्यालय तक हुई रेस के महिला वर्ग में रजनी ने पहला, निशा ने दूसरा, तान्या रावत ने तीसरा, मेघा रावत ने चौथा, भावना ने पांचवां और नीति ने छठा स्थान हासिल किया।

पुरुष वर्ग में मोहम्मद अकरम पहले, सचिन कुमार दूसरे, जितेंद्र तीसरे, तौकीर चौथे, मोहम्मद अहसान पांचवें और भूपेंद्र छठे स्थान पर रहे। दोनों वर्गों में पहले तीन स्थान पर रहने वालों को क्रमश: 3100, 2100 और 1100 रुपये का नकद ईनाम दिया गया।
विज्ञापन



पुरस्कार वितरण के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय सेठी, डॉ. विपिन कुमार गिरी, बाबूराम सैनी, डॉ. नितिन चौधरी, बृजपाल सिंह, कुलदीप पुंडीर, आनंद श्रीवास्तव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अब्दुल अहद, शारिक हुसैन, रेशू बालियान, श्वेतांक चौहान, सतीश कुमार, संजय, रविकांत धीमान, प्रवीण चौधरी आदि थे। उधर, साइकिल रेस के दौरान जनता रोड पर ट्रैफिक चलते रहने की वजह से कई प्रतिभागी गिरकर चोटिल हो गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें