फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
नकुड़ में तहसीलदार देवेंद्र सिंह को मांगपत्र सौंपते भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने निजीकरण के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र तहसीलदार को सौंपकर फैसले को रद्द किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने तहसीलदार देवेंद्र सिंह को सौंपे गए मांगपत्र में कहा कि रेलवे सहित विभिन्न विभागों का भारत सरकार की ओर से किया जा रहा निजीकरण देश के युवाओं को परेशान तथा गरीब व पात्र लोगों को रोजगार से वंचित रखने वाला है। इससे देश के युवाओं में आक्रोश है। कोरोना संक्रमण के कारण देश की जनता पहले से ही परेशान है। निजीकरण से बेरोजगारी बढे़गी और पढ़े लिखे युवा मजदूरी करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने विभागों के निजीकरण के फैसले को रद्द करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अन्यथा की स्थिति में देशभर में आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। सचिन गौतम, अंकित कल्याण, अमरीश गौतम, सचिन, अर्जुन, भूरा, नरेश व अक्षय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें