चंद्रशेखर की रिहाई को भीम आर्मी ने जुलूस निकाल सौंपे ज्ञापन
चिलकाना/छुटमलपुर (सहारनपुर)। भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा चिलकाना और छुटमलपुर में जुलूस निकालकर संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष की तत्काल रिहाई और संत गुरु रविदास मंदिर के पुननिर्माण की मांग की गई। चिलकाना में थाना प्रभारी तथा छुटमलपुर में सीओ सदर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपे गए। रविवार को भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ता चिलकाना में रविदास मंदिर पर एकत्रित हुए तथा जुलूस की शक्ल में थाने पहुंचे तथा बस स्टैंड पर मानव श्रंखला बनाकर अपना विरोध प्रकट किया। भीम आर्मी के तहसील नकुड़ अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी मनोज चौधरी को ज्ञापन सौंपा। नकुड़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सचिन गौतम, महासचिव अर्जुन गौतम, उपाध्यक्ष सचिन खुराना, प्रभारी सुधीर कुमार, चिलकाना नगर अध्यक्ष सुशील कुमार, उपाध्यक्ष सोनित कुमार, सरसावा ब्लॉक अध्यक्ष ऋषभ सहित विकास अंबेडकर, जितेंद्र वालिया, प्रदीप, जसवीर, शुभम, बृजपाल, सूरज, अमन, जसवीर, रोहित सतीश, अंकित सोनी, पुष्पेंद्र, बॉबी कुमार, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
छुटमलपुर में छप्पर हाउस में इकट्ठा हुए भीम आर्मी कार्यकर्ता संरक्षक सतीश रावत की अगुवाई मेें नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे। जहां उन्होंने सीओ सदर चौब सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि दिल्ली में तोडे़ गए 600 वर्ष पुराने रविदास मंदिर का पुननिर्माण कराया जाए। संस्थापक चंद्रशेखर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह सहित 96 कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा किया जाए। भीम आर्मी के संस्थापक को सुरक्षा दी जाए। सहारनपुर में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के खिलाफ की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई को बंद किया जाए। ज्ञापन देने वालों में कमल किशोर, विनोद पेगवाल, सुबोध कुमार, सतीश गौतम, मित्तरपाल सिंह, विनोद कुमार, मो. मरगूब, दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।
चिलकाना में थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी के कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR