नानौता में धरना प्रदर्शन के दौरान एसडीओ को ज्ञापन देते भाकियू नेता।
- फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने नगर में स्थित बिजलीघर परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर एसडीओ को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री सैय्यद अमीर हैदर जैदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के मित्तरगढ़ रोड पर स्थित बिजली घर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अमीर हैदर जैदी व ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व प्रधान नईम खान ने कहा क्षेत्र में जगह जगह बिजली के तार टूटते रहते हैं। इससे किसानों की फसलों मैं आग लगने की संभावना बनी रहती है, जिस जिस स्थान पर बिजली के तार जर्जर है, उन्हें तुरंत बदला जाए। बार-बार रोस्टिंग के अलावा होने वाली ट्रिपिंग पर तुरंत प्रतिबंध लगाए। बिजली चेकिंग के नाम पर गरीब किसानों व मजदूरों का शोषण ना किया जाए तथा पर्दे वालों के घर में बिना किसी पूर्व सूचना के ना घुसा जाए, यदि बिना सूचना के किसी पर्दे वाले घर में कर्मचारी घुसता है तो यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा उपभोक्ताओं के बढ़े बिजली बिल किस्तों में वसूल किया जाए क्योंकि गन्ना किसानों का भुगतान ना होने के कारण किसान दयनीय आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है।
एसडीओ सुधीर कुमार व जेई जितेंद्र कुमार ने समस्याओं के जल्द निस्तारण की बात कही। धरना प्रदर्शन में राव मुकर्रम अली, अनीस हैदर जैदी, चौधरी विजित लंढौरा, हाजी अब्बास चौधरी, मुशाहिद हुसैन, अमजद अली, चौधरी राम कुमार, राजीव चौधरी, अजित पवार, चौधरी वीरसेन, सोमपाल, नीरज कुमार, मोहसिन रजा, शानू मलिक, इसरार हुसैन, सुरेंद्र कुमार आदि रहे।