फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति का विद्युत उपकेंद्र पर धरना

विज्ञापन
बेहट विद्युत उपकेंद्र पर धरना देते भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने बेहट विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया।
विज्ञापन

मंडल प्रभारी सोनू चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर के समय बेहट विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और देहात में बिजली कटौती के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। मंडल प्रभारी ने कहा कि ब्लॉक साढ़ौली कदीम क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से किसान परेशान है। 15 दिन पूर्व उन्होंने एसडीओ से कांसेपुर, शफीपुर, शेरपुर पेलो, चाणचक, मिर्जापुर आदि गांवों के किसानों की बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन इसके बाद भी बिजली कटौती बंद नहीं की गई। तहसील अध्यक्ष भीमसेन ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों की मनमानी के चलते किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देहात में छह घंटे की कटौती की जा रही, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ठाठ सिंह, सद्दाम हुसैन, मुसारिक चौधरी, वाजिद, सोनी राणा आदि ने कहा कि 18 घंटे आपूर्ति का दावा करने वाले विद्युत निगम के अधिकारियों ने यदि आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार नहीं किया, तो निर्णायक आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में अशोक राणा, जगराम सिंह, बीरभान, सुरेंद्र कुमार, धीर सिंह, योगेश चौधरी, रमेश कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें