फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: थानाध्यक्ष और जेई के आश्वासन पर भाकियू का धरना स्थगित

Mon, 27 Feb 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। नगर के मित्तरगढ़ रोड स्थित बिजलीघर पर धरना दे रहे भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। थानाध्यक्ष और जेई द्वारा आश्वासन दिए जाने पर धरना स्थगित कर दिया गया। चेताया कि यदि 24 घंटे में मांग पूरी ना हुई तो इस बार थाने पर ही धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के गांव लंढोरा निवासी किसान राजीव कुमार पुत्र चमन सिंह को ट्रांसफार्मर नहीं देने व किसानों के साथ अभद्रता करने को लेकर मित्तरगढ़ रोड स्थित बिजलीघर पर दो दिन से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। रविवार को धरना-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंद्रसैन सैनी ने धरनारत किसानों को समझाते हुए सोमवार को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस पर धरनारत भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित करते हुए चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो कार्यकर्ता थाना परिसर में धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर भाकियू प्रदेश संगठन मंत्री अमीर हैदर जैदी, ब्लॉक अध्यक्ष सूचित चौधरी, नईम खान, रोहित पंवार, दानिश मलिक, सुभाष चौधरी, मनुज पंवार पूर्व प्रधान विकास चौधरी, मशाहिद रजा, मुकेश शर्मा, संजय शर्मा, अमजद अली, इंद्रपाल सिंह, रामकुमार चौधरी, विजित पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें