संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। भाकियू वेलफेयर से जुड़े किसान 15 फरवरी से नकुड़ तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। गांव ताल्हापुर में संगठन की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतु सैनी के आवास पर इस संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ऋतु सैनी ने कहा कि नकुड़ तहसील के गांव नागल राजपूत प्रकरण में तहसील प्रशासन ने 15 फरवरी तक का समय मांगा था, लेकिन अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं नजर आ रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा के निर्देश पर संगठन कार्यकर्ता 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना तहसील नकुड़ पर शुरू करेंगे। उन्होंने 15 फरवरी को सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में किसानों से नकुड़ तहसील पहुंचने की अपील की है।