फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का धरना समाप्त, अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना खत्म कर एडीएमई को ज्ञापन सौंपते भाकियू टिकैत के किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और जेल में बंद निर्दोष किसानों की तत्काल रिहाई सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू (टिकैत) का जिलाधिकारी कार्यालय पर चल रहा धरना शनिवार को अपराह्न साढे चार बजे समाप्त हो गया। उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे से जिलाधिकारी कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना शनिवार को अपराह्न साढे चार बजे समाप्त हो गया। भाकियू कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर चल रहे धरने पर लगातार डटे रहे। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने शनिवार को धरना समाप्त कर दिया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद के तिकुनिया में चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या की साजिश रचने के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने लखीमपुर खीरी कांड में जेल में बंद निर्दोष किसानों को तत्काल रिहा करने, उन पर दर्ज झूठे केस वापस लेने, शहीद किसानों के परिजनों और घायल किसानों को मुआवजा देने का वादा पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी फसलों पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर सी-2 प्लस 50 प्रतिशत के फार्मूले से एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य राज्यों में दर्ज किए गए मुकदमों को तत्काल वापस लेने एवं जनविरोधी बिजली बिल 2022 को वापस लेने की भी मांग की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, चौधरी अशोक कुमार, चौधरी मुकेश तोमर, मेवाराम, रघुवीर सिंह, अरुण राणा, धर्मवीर सलेमपुर, गोविंदा, कालूराम प्रधान, ईश्वरचंद आर्य, संजय चौधरी, जिले सिंह, अजय कांबोज, भगत सिंह वर्मा, पहल सिंह, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें