महेंद्र सिंह टिकैत के 85 वें जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर/ रामपुर मनिहारान/ नागल/ गागलहेड़ी/ बड़गांव/ गंगोह।
किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के 85 वें जन्मदिन पर भाकियू के सदस्य ने बाबा के संघर्ष को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ मनाया। ब्लाक मुजफ्फराबाद परिसर में जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बाबा टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण किया। चरण सिंह ने कहा कि बाबा टिकैत ने ही किसानों को सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीना सिखाया है। अब यूनियन उस अभियान को आगे बढ़ा रही है। युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजवीर, जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बबली कांबोज, ठाकुर विवेक सिंह, मंडल महासचिव सुरेंद्र कांबोज, चौधरी पदम सिंह, मनोज कुमार, केहर सिंह, अक्षय चौधरी, प्रधान सतपाल सिंह, प्रवीण कुमार, बिरम सिंह, दिलशाद, हमीद खान, पारस और रणधीर सिंह रहे।
रामपुर मनिहारान तहसील मुख्यालय पर बाबा का जन्मदिन चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में मनाया। ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर शेरपाल राणा, पुनीत चौधरी, पीतम चौधरी माही, अशोक राणा, सोनू शर्मा, मोहित चौधरी, योगेश चौधरी, सुरेंद्र राणा, राज कुमार, सतीश कुमार रहे। बड़गांव के भगवानपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा बाबा टिकैत हमेशा किसानों की हर समस्या को अपनी परेशानी समझकर बहादुरी के साथ उठाया करते थे। इसमें प्रहलाद सिंह, सतेंद्र, राजबीर सिंह, पवन, विनोद, भीम सिंह आदि रहे।
नागल ब्लाक परिसर में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को एकजुट कर उनके हक के लिए लड़ना सिखाया था। पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा के भगत सिंह वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, मास्टर रणवीर सिंह, बृजपाल सैनी, साधु राम, सुमित कुमार, मूसा, जितेंद्र, राम कुमार वालिया रहे। अध्यक्षता चौधरी बख्तावर सिंह तथा संचालन योगेंद्र सिंह पप्पू ने किया।
गागलहेड़ी के लोनिवि डाक बंगले पर ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण कुमार की अगुवाई में चौधरी जिले सिंह, रोहताश, संजय यादव, साजिद राव, सत्तार राव, इशहाक प्रधान, जहांगीर, चौ भगत, मानसिंह, अशोक यादव, महेश त्यागी, संजय त्यागी, सुलेख चंद्र आदि ने माल्यार्पण कर बाबा टिकैत को नमन किया।
गंगोह के डाक बंगले पर ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी व तहसील अध्यक्ष देशपाल सिंह ने कहा बाबा ने 1987 में करमु खेड़ी से आंदोलन कर संगठन की नींव रखी थी। बाबा टिकैत ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी, वेदपाल, ब्रहमपाल, जितेंद्र शर्मा, अमित चौधरी, सलीम, रविंद्र, शिवचरण, अफजाल, फूल सिंह, तहसीन, भोपाल, प्रमोद, मदन, जगदीश, भूरा, नौशाद, संजीव, कुलदीप रहे।