फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानू ने किसानों की आरसी काटने पर जताया विरोध

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू भानू के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाकियू भानू के पदाधिकारियों ने किसानों की आरसी काटे जाने को लेकर तहसील मुख्यालय पर पहुंच अपना विरोध दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंच एसडीएम संगीता राघव को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया कि तहसील रामपुर मनिहारान द्वारा किसानों की आरसी काटी जा रही है, जबकि क्षे़त्र के किसानों का गन्ने का भुगतान बजाज शुगर मिल गांगनौली पर एक जनवरी 2022 के बाद का बकाया है। किसानों ने मांग की कि जिन किसानों पर सरकारी देय है। उसका भुगतान जिलाधिकारी के माध्यम से गन्ना मिल के एकाउंट सेक्शन से सीधा भेजकर उसे वसूल किया जाए। बाकी का शेष भुगतान किसानों से लिया जाए। इसमें किसानों को कोई आपत्ति नहीं होगी। ऐसे में किसानों को आरसी कटने से होने वाले नुकसान से बच सकेगा।
इस दौरान एसडीएम द्वारा पूर्व में किसानों की समस्या का समाधान करने पर पदाधिकारियों ने उन्हें बुके देकर एसडीएम का आभार भी जताया। ज्ञापन देने वालो में भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष विजयन्त सिंह राणा , प्रदेश महासचिव विनय राणा, तहसील अध्यक्ष सुभाष राणा, राजेन्द्र राणा, विकास राणा, नरेश पुण्डीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें