फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आतंकी कहे जाने पर भगत सिंह के भतीजे ने जताई नाराजगी

Thu, 14 Nov 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पाकिस्तान में कोर्ट द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह को आतंकी कहे जाने के बाद से भारतीयों में नाराजगी है। भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार से विरोध दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

किरणजीत सिंह संधू का कहना है कि जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी, उस समय पाकिस्तान का अस्तित्व नहीं था। उस समय मौजूदा पाकिस्तान भारत का हिस्सा था। भगत सिंह ने पूरे राष्ट्र के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी और अपना बलिदान दिया। ऐसे में उनको आतंकी कहना बेहद निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कुछ आतंकी संगठन हैं, जो भगत सिंह को पसंद नहीं करते हैं। यही कारण है कि वहां भगत सिंह के नाम से रखे जाने वाले चौक के नाम को भी स्थगित कर दिया गया है। पूरा घटनाक्रम निंदनीय है। भारत सरकार को इसे लेकर विरोध दर्ज कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें