फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्टिलरी पर तालाबंदी कर भाकियू ने लगाया अपना झंडा

Wed, 06 Feb 2019 11:53 PM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर की गांगनोली चीनी मिल में डिस्टिलरी के गेट को बंद कर हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के नागल  में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांगनौली शुगर मिल की डिस्टलरी पर तालाबंदी करते हुए भाकियू का झंडा लगा दिया। किसानों ने एलान किया जब तक उनका भुगतान नहीं होता तब तक वे डिस्टलरी नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन


सुबह बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा होकर गांगनौली शुगर मिल पर पहुंचे। यहां भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष राजपाल पनियाली ने कहा कि किसान मिल से अपने गन्ने का भुगतान मांग रहा है न कि कोई भीख, लेकिन मिल प्रशासन किसानों की मांग की अनदेखी कर रहा है।

अब भाकियू आरपार की लड़ाई के मूड में है। जब तक गन्ने का भुगतान नहीं होता तब तक मिल की डिस्टलरी को नहीं चलने दिया जाएगा। इसके बाद किसानों ने कर्मचारियों को बाहर निकालकर गेट पर तालाबंदी कर भाकियू का झंडा लगा दिया। इस दौरान यशपाल सिंह, विजेंद्र काला, नारायण सिंह, राजबीर, राजकरण, पप्पू, भूरा, सुमित, अनिल, विनोद, रामू वालिया, अकरम, राशिद, इमरान, सुखबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें