फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित लोगों को मिले पेंशन योजनाओं का लाभ: शाही

विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक करते कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और विधवा पेंशन के संबंध में जांच कराकर वंचितों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वह बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत निगम अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी विद्युत लाइनें जर्जर हैं या ट्रांसफार्मर खराब हैं, उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए। गंगोह विधानसभा क्षेत्र की विद्युत लाइन ठीक की जाए। बिलों में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही बड़े बकाएदारों से वसूली की जाए। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बने शौचालयों की जांच करने को कहा। जिससे पता लगाया जा सके कि लोग शौचालयों का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं। प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक बंद करने के लिए दो अक्तूबर से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियां करने को कहा। सीएमओ को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं और बुनियादी जरूरतों की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। आयुष्मान योजना के तहत बनने वाले ग्रीन कार्ड पर भी जानकारी मांगी। डीआईओएस को छात्रवृत्ति का वितरण शीघ्र कराने के निर्देश दिए। बीएसए को यूनिफॉर्म, जूते और मोजे का शत प्रतिशत वितरण कराने को कहा। शिक्षकों की उपस्थिति प्रेरणा एप के जरिए कराने को कहा। उप कृषि निदेशक को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को दिलाने के निर्देश दिए। कृषि यंत्र में किसानों को बैंकों से छूट दिलाकर यंत्र उपलब्ध कराने को भी कहा।
बैठक में आयुष राज्य मंत्री डॉक्टर धर्मसिंह सैनी, सांसद गंगोह प्रदीप चौधरी, सांसद विजय पाल तोमर, डीएम आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार, महापौर संजीव वालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, सांख्यिकी अधिकारी अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें