फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Sat, 20 May 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सभी पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज ना किया जाए बल्कि उनके सुझाव लेकर विकास कार्यो को गति दी जाए। जनपद में प्लाईवुड उद्योग स्थापित करने में आ ही समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यो की समीक्षा की। कहा, नगर निगम में शामिल किए गए 32 गांवों में सभी नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में इलेट्रिक बसों के संचालन कार्य की प्रगति के लिए शासन से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। जनपद में चिकित्सा सुविधाओं को ओर बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कहा, जिन मशीनों या उपकरणों की आवश्यकता है उनका प्रस्ताव बनाकर तत्काल शासन को भेजा जाए। अभियान चलाकर पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा करते हुए कहा, किसानों को जल्द बकाया भुगतान करवाया जाए। समय से भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं की रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाए।
विज्ञापन

बरसात के चलते जिन किसानों की गेहूं की फसल खराब हो गई है उसे भी शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार खरीदा जाए। अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ फसल में हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसान को मुआवजा दिलाए। उन्होंने कहा कि किसानों के नलकूपों का विद्युत देय शासनादेश के अनुसार ही वसूला जाए। किसी भी किसान का विद्युत कनेक्शन नहीं काटा जाए।
उन्होंने कहा, आरा मशीनों के लाइसेंस जारी करने में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए उद्योग विभाग, वन विभाग और वन निगम संयुक्त बैठक करें। इससे जिले के काष्ठ कला उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को अधिक रोजगार भी मुहैया होगा।
इस दौरान संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक मुकेश चौधरी एवं देवेन्द्र निम,एसएसपी डॉ.विपिन ताडा, सीडीओ विजय कुमार, डीएफओ गौतम राय, श्वेता सैन, एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें