फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बेहट इकाई के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Fri, 29 Sep 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बेहट तहसील इकाई के पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस्तीफा देने वालों का कहना है कि उन्होंने केवल पद छोड़े हैं वे संगठन में बने रहेंगे।
विज्ञापन


मुजफ्फराबाद में सुनील सैनी के निवास पर हुई बैठक में संगठन के तहसील अध्यक्ष रविंद्र सैनी ने कहा कि वे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह और सागर सैनी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सागर सैनी के साथ हैं। उन्हें पदों का कोई मोह नहीं है। सागर सैनी ने कहा कि वे सरदार बीएम सिंह की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन से जुडे़ थे। वे आज भी बीएम सिंह के साथ हैं। बैठक में शोएब राव, सुधीर सैनी, मुजफ्फराबाद ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल सैनी, अश्वनी सैनी, मास्टर अनिल सैनी, जिला सचिव बृजेश कुमार, पूर्व प्रधान सूरजपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें