फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आईसीसीसी का अध्ययन करने पहुंचा 14 सदस्यीय दल

विज्ञापन
विज्ञापन
-इंडियन टेलीकॉम सर्विस 2020 से जुड़े हैं सभी प्रशिक्षु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने कहा कि किताबी ज्ञान अलग है और धरातल पर काम करने का अनुभव अलग। क्योंकि जब हम काम करते हैं तो विभिन्न चुनौतियां सामने होती हैं। वह इंडियन टेलीकॉम सर्विस-2020 के प्रशिक्षुओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने उनके साथ अपने अनुभवों को भी साझा किया।
विज्ञापन

यूपीएससी से दूरसंचार मंत्रालय के लिए चयनित इंडियन टेलीकॉम सर्विस-2020 के 14 प्रशिक्षु नेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनटीआईपीआरआईटी) से प्रशिक्षण ले रहे हैं। चूंकि स्मार्ट सिटी की समस्त परियोजनाओं में आईटी और टेलीकॉम सेवाओं की अहम भूमिका है। इसलिए स्मार्ट सिटी मिशन ने उक्त प्रशिक्षुओं को 19 से 24 दिसंबर तक टेलीकॉम सेवाओं तथा स्मार्ट सिटी की आईसीसीसी परियोजनाओं का अध्ययन करने के लिए अलग-अलग शहरों में भेजा है। प्रशिक्षुओं ने नगर निगम में नगर आयुक्त के साथ चर्चा की। इसके बाद उनकेे आईसीसीसी का भ्रमण कराया गया। आईसीसीसी परियोजना प्रबंधक विवेक जोशी ने आईसीसीसी से संचालित होने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षु टीम में निदेशक सुभाष चंद्रा व सहायक निदेशक जयपाल के अलावा प्रशिक्षु तपन प्रकाश झा, पार्थ बत्तरा, राहुल नरेदी, शुभम कुमार, सौरभ कुमार सिंह, राघव पुरवर, लक्ष्यवरी कुमारी जायसवाल, नितिन पांचाल, लोकेश कुमार वी, राजेश, सौरभ कश्यप, मणिशंकर मीणा व अनीश कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें