फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: आस्था और उत्साह के साथ मनाएंगी करवाचौथ, निर्जला व्रत कर बनेंगी सौभाग्यशाली

Wed, 12 Oct 2022 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
करवाचौथ का पर्व - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में पहले करवाचौथ को लेकर नवविवाहिताएं खासी उत्साहित हैं। वे पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हैं। वहीं, पति से मिलने वाले सरप्राइज गिफ्ट को लेकर भी उत्साहित हैं।

नुमाइश कैंप निवासी खुशबू पत्नी ऋषभ की शादी कुछ समय पूर्व हुई है। खुशबू का कहना है कि वे करवाचौथ व्रत को लेकर काफी उत्साहित हैं। इसको लेकर कई दिन से तैयारी कर रही हैं। वे पति की मनपसंद ड्रेस पहनेंगी और निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। 

यह भी पढ़ें: Karva Chaut 2022: विशेष योग में व्रत आज, इस रंग के वस्त्र पहनें सुहागिनें, खुशहाल रहेगा दांपत्य जीवन

निर्जला व्रत रखकर लेंगी बुजुर्गों का आशीर्वाद
गंगोह के रामबाग रोड निवासी अंकिता गर्ग को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार है। इसलिए पति उमंग गर्ग की मनपंसद ड्रेस और शृंगार का सामान खरीदा है। वह अन्य सुहागिनों के साथ करवाचौथ की कथा सुनकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगी। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
बेहट निवासी पूजा बंसल - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ को लेकर उत्साहित
बेहट की संजय कॉलोनी निवासी पूजा बंसल पर्व पर सजने-संवरने और परिजनों संग मनाने को लेकर उत्साहित हैं। वे परिवार एवं सहेलियों संग कथा सुनकर श्रद्धाभाव से पूजन करेंगी और शाम को चांद का दीदार कर बड़ों का आशीर्वाद लेकर व्रत खोलेंगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोमल गर्ग - फोटो : अमर उजाला
पति का उपहार होगा सरप्राइज
छुटमलपुर की शिव कॉलोनी निवासी कोमल गर्ग ने बताया कि वह पति निखिल की मनपंसद ड्रेस पहनेंगी। वे कई दिन से करवाचौथ पर्व की तैयारी कर रही हैं। पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। वे क्या उपहार देंगे यह सरप्राइज है।

 

4 of 5
शालू सैनी - फोटो : अमर उजाला
व्रत को लेकर सुखद अहसास
नानौता के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी शालू सैनी ने बताया कि वे करवाचौथ पर्व को लेकर खासी उत्साहित हैं। अभी तक दूसरी महिलाओं को व्रत रखकर पूजा करते देखा है। अब खुद भी व्रत व पूजा करनी है। यहीं सोचकर सुखद अहसास हो रहा है। कांधला निवासी पति आशु सैनी ने सप्राइज गिफ्ट देने का वादा कर रखा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवाचौथ पर्व आज - फोटो : अमर उजाला
पति से लिया है मनपसंद लहंगा
रामपुर मनिहारान की कायस्थान निवासी माही सैनी पहले करवाचौथ पर्व का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पति मनीष सैनी की साड़ी लहंगा की दुकान है। उन्होंने पति से मनपसंद लहंगा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें