फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जगहों से अस्थायी डलावघर खत्म कर किया गया सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर को कचरामुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाते हुए शहर के 12 अस्थायी डलावघरों को खत्म करते हुए उनके स्थान पर पेंटिंग बनवाते हुए गमले रखवाए हैं। संचारी रोगों पर नियंत्रण की दिशा में भी इसे अच्छा कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

नगरायुक्त गजल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम ने शहर के 12 ऐसे स्थानों जहां आस पास के लोगों द्वारा अस्थायी कूड़ाघर बना दिए गए थे, उन्हें समाप्त कर उन स्थानों पर चूना आदि का छिड़काव तथा पौधरोपण व पेंटिंग आदि कराकर उन स्थानों का सुंदरीकरण कराया गया है। अपर नगरायुक्त सी के तिवारी, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, जेडएसओ राजीव चौधरी व मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को साथ लेकर सोमवार को उक्त स्थलों का निरीक्षण किया। उक्त स्थलों पर अब से कचरा डालने वालों पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।
सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि वार्ड नंबर चार में हलालपुर टंकी के पास, वार्ड नंबर 15 में खलासी लाइन आईटीसी के पास, वार्ड नंबर 16 में रेलवे रोड लकड़ी पुल के पास, वार्ड नंबर 35 बेहट रोड पेट्रोल पंप के पास, वार्ड नंबर 35 में ही बेहट रोड संस्कृत विद्यालय के पास, वार्ड नंबर 46 में हनुमान मंदिर शंकलापुरी रोड टॉवर के पास, इसी वार्ड में हुसैन बस्ती, वार्ड नंबर 40 में अंबाला रोड पटेल नगर के पास, वार्ड नंबर 54 नुमाइश कैंप में शक्ति नगर गेट, वार्ड नंबर 53 में प्रताप नगर के पास नाले की पटरी, वार्ड 34 में मल्हीपुर रोड स्थित एसटीपी प्लांट के पास तथा वार्ड नंबर 27 बेहट रोड शालीमार गार्डन में बने कूड़ाघरों को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें