फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के जश्न में डंडे भी खाए

Mon, 21 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कोर्ट रोड पर जश्न मनाते क्रिकेट प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टी-20 वर्ल्ड कप में शनिवार रात पाकिस्तान की हार के साथ ही युवा क्रिकेट प्रेमी जीत के जश्न में इतने डूबे कि शहर के कई इलाकों में किशोरों से लेकर युवाओं की टोलियां बाइकों पर तिरंगा लेकर निकल पड़ी।
विज्ञापन


जगह-जगह आतिशबाजी के बीच देर रात तक बाइकों पर भ्रमण कर रही ये टोलियां हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदेमातरम, विराट तुम विराट नारे लगाए। घंटाघर, नुमाइश कैंप और कोर्ट रोड पर जीत के जश्न में डूबे क्रिकेट प्रेमियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठियां भी फटकारीं।

पुलिस के डंडे खाने के बाद भी अनेक जुनूनी युवाओं के इरादे कम नहीं हुए। वे खुशी में नाचते रहे।  भारत-पाक क्रिकेट मुकाबले के परिणाम के बाद क्रिकेट प्रेमियों की प्रतिक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए एसएसपी आरपीएस यादव ने शहर से लेकर देहात तक के थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


रात में भारत की जीत के साथ ही जैसे ही बाइकों, कारों और अन्य वाहनों से युवाओं की टोलियां जश्न मनाते निकलना शुरू हुई तो पुलिस की टीमों ने भी मोर्चा संभालना शुरू कर दिया। 

घंटाघर और नुमाइश कैंप में कंट्रोल करना हुआ मुश्किल
आतिशबाजी के बीच तिरंगा लहराते हुए नारेबाजी कर रहे युवाओं में कई हुड़दंगियों ने जीत के जश्न का माहौल कुछ हद तक खराब कर दिया। इनके कारण ही सड़कों पर युवाओं की टोलियों को कंट्रोल करने में घंटाघर चौक और नुमाइश कैंप में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

इन जगहों पर किसी युवक की बाइक पर डंडे बरसे तो किसी की टांगों और हाथों पर। नुमाइश कैंप में पुलिस के डंडे खाने के बाद कुछ युवाओं ने नारेबाजी छोड़ पुलिस के खिलाफ ही रोष जताना शुरू कर दिया। 

भारत की जीत पर जमकर झूमे लोग ः गंगोह। क्रिकेट टी 20 विश्व कप के तहत शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में पाकिस्तान पर भारत की विजय की घोषणा होते ही क्रिकेट प्रेमियों ने खूब आतिशबाजी की।

सड़कों पर ढोल के साथ भंगड़ा किया। नगर के शिवचौक पर एकत्रित हुए युवाओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद भारत माता की जयजयकार करते हुए आतिशबाजी की गई। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें