फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतियों के लिए तैयार रहें सैनिक : एयर चीफ मार्शल

Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Air Chief Marshal - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के सरसावा में एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने कहा है कि वायु सैनिक नित्य परिवर्तनशील राजनीतिक परिस्थितियों में उभरती रक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। परिश्रम के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं।
विज्ञापन


सरसावा स्थित वायुसेना स्टेशन के एक दिवसीय दौरे पर उन्होंने संक्रियात्मक यूनिटों का निरीक्षण किया और वायु योद्धाओं द्वारा रक्षात्मक तैयारी एवं सभी आपरेशनों को सफलता पूर्वक पूरा करने पर प्रशंसा की।

दौरे में उनके साथ उनकी पत्नी वायु सेना संगिनी कल्याण संघ की अध्यक्षा लिली राहा भी पहुंचीं। एयर कोमोडोर रोहित महाजन वायु ऑफिसर कमांडिंग और उनकी पत्नी गीता महाजन अफवा की अध्यक्षा ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान एक होलो स्क्वायर का आयोजन किया गया। जिसमें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, वायु सेना मेडल, एडीसी, वायु सेना अध्यक्ष अरूप राहा ने स्टेशन कार्मिकों को संबोधित किया।

वायु सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने सरसावा टीम द्वारा किए गए परिश्रम की सराहना की। होलो स्क्वायर के बाद उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया और अधिकारी मेस का उद्घाटन किया।

स्टेशन के वायु योद्धाओं की पत्नियों अफवा मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें अफवा द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बचपन प्ले स्कूल का भी दौरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें