फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के साथ सौम्य रखें व्यवहार

Tue, 12 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी पवन कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में कांवड़ व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों की कांवड़ यात्र में ड्यूटी रहेगी उनका व्यवहार कांवड़ियों के साथ सौम्य रहना चाहिए। 
विज्ञापन


कांवड़ शिविर संघों को शिविर लगाने के अनुमति देने के साथ ही फायर ब्रिगेड से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लें और फायर ब्रिगेड के अधिकारी उनके प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण करें। डीएम ने कांवड़ शिविर संचालकों से कहा कि वह कोई नई परंपरा न डाले।

गत वर्षों के अनुरूप ही शिविरों का संचालन करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को शिविरों में स्वास्थ्य कैंप लगाने के साथ ही दो एंबुलेंस भी कांवड़ यात्रा के दौरान निरंतर भ्रमण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी के अधिकारियों से जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर कहीं सड़क ज्यादा खराब है तो उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए।
विज्ञापन


पवन कुमार ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मरों के पास बेरिकेटिंग आदि लगवाने के साथ विद्युत तारों का निरीक्षण कर लें। कांवड़ शिविर विद्युत तारों के नीचे न लगें। 

जिलाधिकारी ने कांवड़ियों के आवागमन के मार्गों पर नगरपालिका परिषदों, नगर पंचायतों व नगर निगम को सफाई, प्रकाश तथा पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। शिवालयों के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

शिविरों में डीजे नहीं बजेंगे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप किया जाए। जिलाधिकारी ने मार्ग में पड़ने वाली नहर, नदी के किनारे गोताखोरों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। 

एसएसपी प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि कांवड़ मार्ग वही पुराने हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सेक्टर बढ़ाए गए हैं। शांति समिति का गठन किया गया है, जिसमें जिम्मेदार लोगों को रखा गया है। मार्गों पर नियमित रूप से मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी निरंतर भ्रमण करते रहेंगे। उन्होने बताया कि 21 जुलाई से विगत वर्षों की भांति बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। 

बैठक में नगर आयुक्त डा. नीरज शुक्ला, एडीएम एफ हरीश चंद्र, एडीएम ई ओपी वर्मा, एसपी सिटी संजय सिंह, एसपी देहात जगदीश शर्मा, एसपी ट्रैफिक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी, सभी एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष व कांवड़ संघों व शांति समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें