फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के शाप से मुक्त होगी ढमोला

Tue, 18 Apr 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बेहाल स्थिति में ढमोला नदी । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नदियों को स्वच्छ करने का अभियान ढमोला से शुरू होने जा रहा है। सबसे पहले ढमोला को कब्जामुक्त कराया जाएगा और उसे साफ कराया जाएगा। 21 अप्रैल से ढमोला को कब्जामुक्त कराने के अभियान की शुरुआत की जा रही है। अभी तक हुई कार्रवाई में अतिक्रमण पर 160 लोगों के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है।
विज्ञापन


ढमोला नदी पर हो रहे अतिक्रमण और उससे शहर को होने वाले खतरे को लेकर अमर उजाला ने अभियान छेड़ा था। जिसके बाद प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और अगस्त 2016 तक एक-एक मोहल्ले में जाकर लगभग 160 लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

उसके बाद त्यौहारी सीजन, फिर चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के चलते पुलिस और प्रशासन ने इस कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। प्रशासन ने एक बार फिर से ढमोला को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम शुरू करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


रहा है, क्योंकि ढमोला का ही पानी सबसे पहले इन नदियों में पहुंच रहा है। इसके लिए इसका अतिक्रमण मुक्त कराया जाना भी जरूरी माना जा रहा है। डीएम एम शफकत कमाल ने ढमोला को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए संबंधित विभागों पुलिस, सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, नगर निगम, विकास प्राधिकरण तथा सिंचाई विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं।

एसएसपी को पत्र भेजकर पुलिस बल की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार को लेखपाल एवं अन्य राजस्व कर्मियों को मौके पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम एवं प्राधिकरण को जेसीबी, डंफर और सामान उठाने के लिए लेबर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

जबकि सिंचाई विभाग को सभी कर्मचारियों को मौके पर मौजूद रहने एवं एफआईआर की सूची को साथ रखने एवं चिह्नित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभियान शुरू होने से पहले 20 अप्रैल तक रोजाना मौके पर पहुंचकर जिन लोगों को नोटिस भेजे गए थे, उनकी स्थिति कर रिपोर्ट दें कि उन्होंने अतिक्रमण हटवाया है या नहीं।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हरीश चंद्र का कहना है कि 21 अप्रैल से इस अभियान को शुरू किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी विभागों को डीएम की ओर से आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें