फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बीकॉम छात्र की घर के बाहर गोली मारकर की हत्या

Tue, 02 Apr 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में बीकॉम के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड का आरोप पड़ोस के ही एक युवक पर है। हालांकि हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया इस बारे में न मृतक छात्र के परिजन कुछ बता पा रहे हैं और न ही आरोपी के परिजन। आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार के मोहल्ला रामनगर पठानपुरा निवासी नमन भवानिया (20) पुत्र सतीश कुमार बीकॉम का छात्र था। नमन एक कंपनी के प्रोडक्ट के लिए मार्केटिंग भी करता था। सतीश कुमार ने बताया कि रविवार देर रात खाना खाने के बाद नमन अपने छोटे भाई अमन और एक दोस्त के साथ आइस्क्रीम खाने गया था। थोड़ी देर में तीनों मोहल्ले में लौट आए। अमन और उसका दोस्त घर चले गए थे, जबकि नमन टहलने के लिए गली में ही रुक गया। वह गली के तिराहे पर खड़ा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सचिन पुत्र सुरेंद्र आया और उसने नमन की पीठ में गोली मार दी, गोली छाती में फंस गई। नमन लहूलुहान होकर गिर गया। 15 से 20 मिनट के बाद भी नमन के घर न लौटने पर अमन उसको देखने गया तो वह गली में लहूलुहान हालत में पड़ा था। परिजन नमन को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन ने बताया कि मरने से पहले नमन ने उससे कहा कि उसे सचिन ने गोली मारी है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक व कोतवाली सदर बाजार और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपी के परिवार के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हत्या की वजह पता नहीं लग पाई है। पुलिस नमन और सचिन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। नमन के पिता ने सचिन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सचिन की गिरफ्तारी पर खुलेगा मौत का राज
सचिन की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, एसओजी और कोतवाली सदर बाजार की पुलिस टीम को लगाया गया है। सचिन की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या राज खुलेगा है। मोहल्ले वाले भी घटना को लेकर अचंभित हैं। क्योंकि, दोनों के परिवारों का किसी से कोई विवाद नहीं था।
डॉन बनने की चाहत ने बना दिया हत्या का आरोपी
पुलिस के अनुसार, मोहल्ले में सचिन को सचिन दादू डॉन कहकर ही बुलाया जाता था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि होली के दिन भी आरोपी तमंचा लेकर घूम रहा था। वह अक्सर कहता था कि डॉन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें