फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बासमती ने किसानों को दिया झटका

Tue, 30 Jul 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूसा बासमती-1509 प्रजाति के धान का मंडी में भाव गत वर्ष की अपेक्षा करीब एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक कम चल रहा है। गत वर्ष इस समय 3500 से 3600 रुपये क्विंटल तक बिकने वाली बासमती की इस प्रजाति का इस बार भाव 2000 से 2700 रुपये तक चल रहा है। दरअसल, जनपद में करीब 58 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। इसमें से लगभग 48 हजार हेक्टेयर में बासमती धान की विभिन्न प्रजातियां लगाई जाती हैं। इनमें भी पूसा बासमती-1509 की खेती को किसान अधिक पसंद करते हैं। भाव में कमी से इस बार धान की खेती घाटे का सौदा बन गई है।
विज्ञापन


आढ़ती बोले-
गत वर्ष नुकसान होने से इस बार कुछ राइस मिल नहीं चली हैं। बाजार में चावल की मांग कम होने से भी बासमती के भाव में गिरावट आई है। - रामगोपाल सिंघल, आढ़ती, गंगोह मंडी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चावल की मांग में कमी आई है। इसके चलते गत वर्ष की तुलना में इस बार बासमती-1509 का भाव लगभग एक हजार प्रति क्विंटल तक कम चल रहा है।- प्रदीप गोयल, आढ़ती, गंगोह।
विज्ञापन


किसान बोले
गांव शकरपुर सकरोर निवासी शिवम सैनी का कहना है पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार धान का भाव काफी कम है, जबकि लागत में इजाफा हुआ है। इसके चलते बासमती धान की खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है।

गांव सांगाठेड़ा निवासी चौधरी सलीम अख्तर कहते हैं कि गतवर्ष तो पूसा बासमती-की प्रजाति 1509 का धान 3400-3500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था। इस बार इसका भाव 2000 से 2500 के बीच ही चल रहा है।

नागल निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि गत सीजन में हमारी बासमती 3400 रुपये क्विंटल तक बिकी थी। इस बार भाव कम रहने से इसकी खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है।
विज्ञापन

-
ग्राम लखनौर के पोटन चौधरी का कहना है कि इस बार बासमती की इस प्रजाति के भाव के साथ उत्पादकता भी कम है। इस बार तीन क्विंटल का औसत आ रहा है।

वर्जन
- पूसा बासमती-1509 का भाव 2000 से 2700 रुपये क्विंटल चल रहा है। मांग में कमी होने के चलते इस बार भाव गिरा है।
- अवनीश कुमार, सचिव गंगोह मंडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें