फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बराती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। नागल टपरी मार्ग पर रोडवेज बस की चपेट में आने से बरात में शामिल एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टपरी रोड पर एक पैलेस में शादी समारोह चल रहा था। बरात विदा हो चुकी थी। मंगलवार की रात आठ बजे कुछ बराती सड़क पर खड़े थे। तभी बरात में शामिल प्रदीप सैनी 25 पुत्र महेंद्र सैनी निवासी गांव इब्राहिमपुर थाना रुड़की जिला हरिद्वार रोडवेज बस की चपेट में आ गया। दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा जा रहा है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें