फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी, 20 हजार का जुर्माना लगाया

Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए करीब एक दर्जन दुकानों की जांच की। दो दुकानों से 35 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। संबंधित दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

सहायक नगरायुक्त एवं अतिक्रमण प्रभारी शिवराज सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम बृहस्पतिवार को पुल कम्बोहान पर पहुंची। यहां करीब एक दर्जन दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की जांच की गई। दो दुकानों से 35 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी गई। दोनों दुकानदारों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, नरेश चंद, प्यार सिंह, रणदीप, विक्रम, प्रवीण, नबाबुद्दीन, प्रदीप, शिवकुमार आदि शामिल रहे।
सड़क पर बना स्नानघर ध्वस्त किया
मौज्जमपुरा के पास सड़क पर बनाए गए स्नानघर को भी नगर निगम ने ध्वस्त किया। मायादेवी नाम की महिला ने आईजीआरएस पर इसकी शिकायत की थी। इसके बाद जन सुनवाई में भी शिकायत हुई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को उक्त स्नानघर को ध्वस्त कराते हुए हटवा दिया। दोबारा कब्जा करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें