फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए भेजी बनखंडी महादेव मंदिर की मिट्टी

विज्ञापन
सरसावा में बनखंडी महादेव मंदिर की मिट्टी इकट्ठी करते हिंदू संगठन कार्यकर्ता। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा। विहिप तथा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि स्थान पर स्थापित होने वाले मंदिर के लिए क्षेत्र के मंदिरों एवं सिद्ध पीठ की मिट्टी को भेजा। सोमवार को विहिप तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता महाभारत कालीन प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे। जहां से उन्होंने एक कलश में बनखंडी महादेव मंदिर की मिट्टी को पूजित होने के बाद भरकर सील किया। विहिप के कुलदीप चौधरी ने बताया कि जिले के सभी प्रमुख मंदिरों तथा शाकंभरी देवी सिद्धपीठ की मिट्टी को भी पूजित होने के पश्चात राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। इस मौके पर बनखंडी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अनिल कौशिक, नवाब सिंह, संदीप सैनी, हरीश कौशिक, रोहित, मयंक सैनी, विजय धीमान, कुलदीप कुमार, रॉकी, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें