फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी, 280 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बैंकों के निजीकरण और विलय सहित कई मुद्दों को लेकर जिले भर में बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। हड़ताल के कारण करीब 280 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ है और जिलेभर के 327 बैंकों पर ताला लटका रहा। मंगलवार को भी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित पीएनबी के क्षेत्रीय कार्यालय पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों और अधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कार्य बहिष्कार कर हड़ताल रखी। यूनियन के संयोजक संजय शर्मा व यूपी इम्पलाइज यूनियन से राजीव कुमार ने कहा कि बैंकों का निजीकरण पूरी तरह राष्ट्र और जनविरोधी है। इससे पूंजीपतियों को फायदा होगा और उन्हें जनता के पैसे की लूट की खुली छूट मिल जाएगी, जिसको विगत दिनों निजी बैंकों के बंद होने पर प्रत्यक्ष रूप से देखा भी गया है। इस दौरान राजीव कुुमार माहेश्वरी, अशोक कुमार, आशीष कुमार, मेघराम, संजीव शर्मा, अतुल चोपड़ा, नावेद अली, ओपी शिवा, सोहन सिंह, अतुल सिंघल, सोनू तिवारी, उपेंद्र शर्मा, नीरज रस्तौगी आदि मौजूद रहे।
कैश की किल्लत, कई एटीएम रहे बंद, रही भीड़
सहारनपुर। हड़ताल की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जनपद में विभिन्न बैंकों के 172 एटीएम हैं। इनमें करीब 30 प्रतिशत एटीएम बंद रहे और कुछ एटीएम खराब भी मिले। जिस वजह दूसरे एटीएम कक्षों पर भीड़ रही और कैश की किल्लत से भी लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

एटीएम का हाल
दोपहर 12: 27 बजे
कोर्ट रोड स्थित एसबीआई के एटीएम कक्ष पर लोगों को भीड़ लगी थी और मशीन के हैंग होने की वजह से लोग परेशान थे। चंद्रनगर निवासी अतुल कुमार ने बताया कि एटीएम से पैसा निकालने के लिए उन्हें करीब 25 मिनट इंतजार करना पड़ा है।
दोपहर 1:30 बजे
जैन कॉलेज रोड स्थित पीएनबी के एटीएम कक्ष पर लोग पैसा निकाल रहे थे, लेकिन एक एटीएम बंद होने की वजह से लोगों को परेशानी हुई। रेलवे कॉलोनी निवासी राजीव चावला ने बताया कि हड़ताल के कारण नागरिकों को दिक्कत हुई है। पैसे निकालने के लिए वह कई एटीएम कक्ष पर गए। कहीं एटीएम बंद मिला तो कहीं मशीन खराब थी।
वर्जन
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि बैंकों से रोजाना करीब 250 से 300 करोड़ लेनदेन होता है। एक अनुमान के मुताबिक 280 करोड़ का लेनेदेन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें