फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन, आज हड़ताल पर रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के बैनर तले बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। वहीं, शनिवार को बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
शुक्रवार को बैंक कर्मचारी कोर्ट रोड स्थित सेंट्रल बैंक शाखा पर एकत्रित हुए और यहां पर प्रदर्शन किया। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के जिला सचिव राजीव जैन और संयुक्त सचिव ओपी शिवा ने संयुक्त रूप से बताया कि सरकार के इशारे पर बैंक मैनेजमेंट आज औद्योगिक विवाद की विभिन्न धाराओं को मानने से इंकार कर बैंककर्मियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। मैनेजमेंट की कर्मचारी विरोधी कार्य प्रणाली सभी कर्मचारियों को आक्रोशित कर रही है। इसी कारण हड़ताल करने के लिए बाध्य हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईबीओए के प्रांतीय अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा ने कहा कि जब सभी सरकारी बैंक सरकार की हर नीति को पूरे मन से लागू कर सर्वोत्तम ग्राहक सेवाएं दे रहा हो वहां पर बैंक मैनेजमेंट का ऐसा रवैया पीड़ा दायक रहा है। हड़ताल को पूर्ण समर्थन रहेगा। पीएनबीएसयू से प्रदीप गुप्ता, पीएनबीएसए से राहुल कपिल ने भी हड़ताल का समर्थन किया। प्रदर्शन में वीर कुमार जैन, रोहित कांबोज, सुरेश कुमार, संजय शर्मा, नावेद अली, अजय कर्णवाल, अमित जैन, राजीव माहेश्वरी, अतुल सिंघल, राजेश अरोड़ा, शांति स्वरूप अरोड़ा, सचिन, रीना गुप्ता, साक्षी सचदेवा, मिन्नी भटेजा, मोनिका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें