फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अंबाला रोड पर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कैनरा बैंक पर अपनी मांगो लेकर नारेबाजी करते बैंक कर्मी
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित कैनरा बैंक के बाहर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगे पूरी न हुई तो 30 और 31 जनवरी को कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि 30 व 31 जनवरी की प्रस्तावित हड़ताल के चलते बैंक कर्मचारियों ने महानगर में शुक्रवार को तीसरा प्रदर्शन किया गया है। केंद्र सरकार बैंक कर्मचारियों की मांगों को अनदेखी कर रही है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैकिंग व्यवस्था लागू की जाए। सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन का अपडेशन किया जाए और रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना ही लागू की जाए। 12वें वेतन समझौते के मांग पत्र पर शीघ्र बातचीत की जाए। सचिव राजीव जैन ने कहा कि सरकार की लापरवाही की वजह से ही बैंक कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर हैं। सरकार को बैंक कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करे।
विज्ञापन

इस दौरान नावेद अली, ओपी शिवा, सोहन सिंह, उपेंद्र शर्मा, नवीन कुमार, हरि राहुल कपिल, विनय कुमार जैन, अजय कर्णवाल, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें