फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लड़की से बात करने पर कारीगर का एलानिया कत्ल

Sat, 18 May 2024 04:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र की सिराज काॅलोनी में शुक्रवार तड़के घर में घुसकर फर्नीचर कारीगर जुनैद (23) और उसके भाई अहकाम (26) पुत्र इमरान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल जुनैद की कुछ घंटे बाद अस्पताल में मौत हो गई। हत्याकांड की वजह एक लड़की से फोन पर बातचीत करना बताया जा रहा है। आरोप है कि लड़की के परिवार के युवक ने कई दिन पहले मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


सिराज कॉलोनी निवासी जुनैद शुक्रवार तड़के अपने भाई अहकाम के साथ घर में सो रहा था। इसी बीच चार-पांच हमलावर छत के रास्ते मकान में घुस गए। जिन्होंने सोते समय जुनैद पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आवाज सुनकर पास में ही लेटा अहकाम बचाने के लिए उठा, तभी हमलावरों ने उसे भी दबोच लिया। उस पर भी वार किए गए। शोर-शराबा होने पर हमलावर वहां से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान शाम छह बजे जुनैद की मौत हो गई।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पिता इमरान ने आरोपी घोघरेकी निवासी समीर और राजा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि समीर के परिवार की लड़की से जुनैद फोन पर बात करता था। समीर इसका विरोध करता था। दो दिन पहले गांव में पंचायत भी हुई थी। इसी रंजिश के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया। आरोपी समीर और राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें