फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुचर की भूमि के आवंटन पर लगाई जाए रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुचर की भूूमि के आवंटन पर लगाएं रोक
विज्ञापन

सहारनपुर। किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डाक्टर सुरेंद्र सिंह मनिनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नैनखेड़ी के ग्रामीणों के साथ मंडलायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि गांव में पशुचर की भूमि को पौधरोपण के लिए आवंटित किया जा रहा है। जबकि यह मामला उपसंचालक चकबंदी के न्यायालय में लंबित है। आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से पशुचर की भूमि का आवंटन किया जा रहा है, जबकि यह नियमों के खिलाफ है। उन्होंने मंडलायुक्त से मामले में जांच कारकर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है। इस दौरान सुशील चौधरी, विक्रम राणा, राजेशपाल, प्रीतम सैनी, अनिल चौहान, अशोक सनी, यूनुस सिद्दीकी, अमन चौधरी, अनुज शर्मा, मेनपाल, सतपाल बर्मन, कर्ण सिंह गौतम, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें