व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते कोतवाल
- फोटो : SAHARANPUR
थानाध्यक्ष ने की व्यापारियों के साथ बैठक
नानौता। थाना परिसर में मंगलवार को आयोजित व्यापारियों की बैठक में थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरी ने अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी डीवीआर को सुरक्षित रखने, शटर के सेंटर लॉक की मजबूती के साथ लगवाने तथा आगामी दो महीने के लिए थोड़ी-थोड़ी दूरी पर चौकीदार की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। दुकान और मकान के आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर उसकी सूचना पुलिस को देने को कहा। एसआई धीरेंद्र सिंह, एसआई कुंवर पाल सिंह, व्यापार मंडल नगराध्यक्ष सतीश चावला, व्यापारी नेता राजेश नामदेव, व्यापार मंडल चेयरमैन सुरेंद्र वर्मा, योगेश चंद गुप्ता, धर्मपाल अरोड़ा, दिनेश चाबा, सुनील नामदेव, विजय बंसल, मोहित बंसल, अनिल जैन, राहुल अग्रवाल, रमेश सिंघल, अंकुर जैन, शिव कुमार राणा, पुष्पेंद्र कुमार, धीरज रुहेला, वीरेंद्र नामदेव, सोनू , अरविंद सैनी रहे।