फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलेट बॉक्स से खुलेगा किस्मत का पिटारा

Sun, 01 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए चार चरणों में डाले गए मतों की गणना रविवार को सभी 11 ब्लॉकों में होगी। इसमें जिला और क्षेत्र पंचायत के कुल 5589 प्रत्याशियों की हार और जीत का फैसला होगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने शनिवार को मतगणना स्थलों का दौरा कर तैयारी का जायजा लिया। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होनी है। ऐसे में उन्होंने मतगणना अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना स्थल पर एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश  दिए हैं।

पंचायत चुनाव 2015 के तहत जिला पंचायत सदस्य के 49 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1219 पदों पर चार चरणों में मतदान कराया गया। दोनों पंचायतों में 5589 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। इनमें जिला पंचायत के 541 और क्षेत्र पंचायत के 5048 प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन


पहले चरण में नौ अक्टूबर को मुजफ्फराबाद, सढ़ौली कदीम और सरसावा ब्लॉक में जिला पंचायत की 16 और क्षेत्र पंचायत के 384 वार्डों के लिए मतदान कराया गया। इसमें जिला पंचायत के 16 वार्डों पर  144 और क्षेत्र पंचायत के 384 वार्डों पर 1403 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे।

दूसरे चरण में 13 अक्टूबर को रामपुर मनिहारान, देवबंद और नानौता ब्लॉक में जिला पंचायत के 11 और क्षेत्र पंचायत के 259 वार्डों पर मतदान कराया गया। जिला पंचायत में 130 और क्षेत्र पंचायत में 1179 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। तीसरे चरण में 17 अक्टूबर को पुवांरका, बलियाखेड़ी और नागल ब्लॉक में जिला पंचायत के 13 और क्षेत्र पंचायत के 345 वार्डों पर चुनाव हुआ। जिला पंचायत में 137 और क्षेत्र पंचायत में 1446 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे।

अंतिम और चौथे चरण में नकुड़ और गंगोह ब्लॉक में जिला पंचायत के नौ और क्षेत्र पंचायत के 236 वार्डों के लिए मतदान कराया गया। इसमें जिला पंचायत के 130 और क्षेत्र पंचायत के 1020 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया। चार चरणों में 1268 वार्डों पर 5589 प्रत्याशियों के लिए वोट डाले गए।

सभी 11 ब्लॉकों की स्थिति पर नजर रख पाना प्रशासन के लिए थोड़ा मुश्किल काम होगा। व्यवस्था बनाने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार ने शनिवार को मतगणना केंद्रों का दौरा कर तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी के अलावा सीडीओ मोनिका रानी, एडीएम (प्रशासन) ओपी वर्मा, एडीएम (वित्त) सैयद निजामुद्दीन ने भी मतगणना स्थलों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें