फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आठ बदमाश गिरफ्तार, चोरी और करते थे लूट

Sat, 28 Jan 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में अलग-अलग थानों की पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से दो होंडा सिटी कार व अन्य सामान और हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सर्विलांस टीम और थाना कुतुबशेर पुलिस ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो होंडा सिटी कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, दो तमंचे बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि चोरी के वाहनों में संरक्षित पशु के मांस की सप्लाई करते थे। पकड़े गए आरोपियों में शहजाद निवासी ग्राम गादी उर्फ ग्यासरी जिला बागपत, मोहम्मद इरफान निवासी सुंदरनगरी दिल्ली, नफीस निवासी ग्यारसी जनपद बागपत, आकिल निवासी मोहल्ला करवला, खेकड़ा जिला बागपत बताए हैं। आरोपी वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
वहीं, थाना जनकपुरी पुलिस ने इंद्रपाल व आशीष उर्फ सुमित निवासी गांव गलीरा कोतवाली सदर बाजार को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन और 500 रुपये बरामद हुए है। आरोपियों ने क्षेत्र में लूट की दो वारदात करना स्वीकार किया है। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दानिश अहमद निवासी नूरबस्ती नगर कोतवाली व सुदामा निवासी तांसगांव जिला सांघवी महाराष्ट्र को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें