फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ब्याज सहित दिलाया जाए बकाया गन्ना मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह ने कहा कि समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद की कीटनाशकों, उर्वरकों की सभी दुकानों की विभागीय जांच कराई जाए। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं।
बैठक के बाद भाकियू अराजनेतिक के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार सदर विपिन द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित अन्य मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। उन्होंने ग्राम अंबहेटा चांद में करीब 15 वर्षों से बने 150 बेड के सरकारी अस्पताल को स्टाफ मुहैया कराने और आवारा पशुओं को गोशालाओं में भिजवाने आदि मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी, शेरपाल राणा, प्रदीप पंवार, सुमित चौधरी, पुनीत चौधरी, सतीश चौधरी, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें