फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में िकया बालाजी का गुणगान

Mon, 10 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री बालाजी जयंती महोत्सव एवं सिद्ध पीठ प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के 27 वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्र कल्याणार्थ रिद्धी-सिद्धी विनायक गणेश महायज्ञ में रविवार को वेदियों का पूजन किया गया। इस अवसर पर रासलीला का भव्य आयोजन किया गया जिसमें मयूर नृत्य सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन


मोहल्ला चौंताला स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में श्री बालाजी अध्यात्मिक सत्संग मंडल साधक परिवार के तत्वावधान में आयोजित मंदिर के वार्षिकोत्सव व श्री बालाजी जयंती महोत्सव में सुबह में यज्ञाचार्य पंडित ओंकार दीक्षित ने वेदियों का यजमानों द्वारा पूजन कराया गया। इस अवसर पर मंदिर अधिष्ठता पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही ने कहा कि जो शुभ-अशुभ कार्य होते हैं वह सभी देव योग से होते हैं। जैसे सूर्य प्रतिदिन अपने समय पर उदय और अस्त होता है, उसी प्रकार सभी कार्य होते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी यज्ञ का कार्य अच्छी भावना रखकर नहीं की जाती तो उसका फल अच्छा नहीं मिलता और सभी को शुभ कार्य करने हो तो वह अच्छे भाव रखकर करने चाहिए जिससे उसका फल शुभ प्राप्त होता है, कोई भी कार्य जब होता है तो वह भगवान की इच्छा से होता है। देर रात मंदिर परिसर में मानस मंडल द्वारा श्याम बरसाने में आ जाइयो भव्य रासलीला का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने खुले है बन बंशी के द्वार, पधारो राधा संग सरकार, तुम्हें देखकर जी चाहता है, फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी, मोहन संग प्रीत लगाया है या वो जाने या मैं जानूं। 
विज्ञापन


छम-छम नाचे देखों वीर हनुमाना, कहते हैं लोग इसे राम दीवाना, नाच रहे हैं, छीन ले हमारे दु:ख के सुखी रखे इस जग में, आज ब्रज में होली है रसिया आदि भजनों के माध्यम से कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी भक्तिरस में गोते लगाने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर विनय जिंदल, संजय कर्णवाल, अमित अग्रवाल, गोपाल वर्मा, सतीश सिंघल, प्रवीन अरोड़ा, मुकेश चौरसिया, गोपाल अग्रवाल, पंकज बंसल, दीपक अग्रवाल, ब्रजमोहन शर्मा, राजा सेठ, पवन गोयल, मान सिंह जैन, नवीन गर्ग, राकेश मोहन, सुरेंद्र मोहन, अजय शर्मा, अमित शर्मा, सौरभ गुप्ता, कुलदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें