फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने फूंके कृषि कानूनों के पुतले

विज्ञापन
बड़गांव में कृषि कानूनों का पुतला फूंकते भाकियू तोमर कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
भाकियू तोमर कार्यकर्ताओं ने फूंके कृषि कानूनों के पुतले
विज्ञापन

फोटो-2
बड़गांव/छुटमलपुर। कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों का पुतला जलाया। कहा कि बिलों के लागू होने से किसान बर्बाद हो जाएगा।
यूनियन कार्यकर्ता बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष श्यामसिंह राणा के नेतृत्व में किसानों ने कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार देकर बिलों की प्रतियों के पुतले को आग के हवाले किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार इन बिलों को पास कर किसानों की कमर तोड़ना चाहती है। इससे किसान अपनी फसलों को औने पौने दामों बेचने के लिए मजबूर हो जायेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू तेजियान, जिला प्रवक्ता दीप त्यागी, जिला उपाध्यक्ष अनिल राणा, अब्बास गौड, फरमान गौड, कलीम गौड, राधेश्याम मित्तल, विक्की रूहेला, मोहन सिंह रहे । वहीं, छुटमलपुर के रसूलपुर में भी में प्रदेश अध्यक्ष चौ सुदेशपाल सिंह की अगुवाई में पुतला जलाया गया। प्रदेश प्रभारी राव मोहसीन और तहसील प्रभारी सुशील प्रधान ने कहा कि जब तक काले कृषि कानूनों को वापिस नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा। युवा जिलाध्यक्ष पारित उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष लुकमान, नदीम मलिक, अनीस अहमद, संदीप, लुकमान मुखिया, सुलेमान, इसलाम, सुरेश, युसुफ, मोंटी उर्फ दीपक, अब्दुल रहमान, कय्यूम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
फोटो-5
रामपुर मनिहारान। कृषि कानूनों की वापसी को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में 31 दिसंबर को शामिल होने के लिए किसानों का जत्था भाकियू के मंडल महासचिव चौधरी जगपाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार सुबह रवाना हुआ। चौ. जगपाल ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत की सूचना पर वह आंदोलन में शामिल होने के लिए किसानों सहित रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें