फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: हुक्का बार बंद कराने गए बजरंग दल कार्यकर्ताओं से मारपीट

Wed, 15 Feb 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर चंद्रनगर चौकी पर हंगामा करते
विज्ञापन
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर पार्श्वनाथ प्लाजा के पास हुक्का बार बंद कराने गए बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। इसके विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोर्ट रोड पर हंगामा करते हुए धरना दिया और इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज को हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बजरंग दल के पदाधिकारी कपिल मोहड़ा व हरीश कौशिक ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में पार्श्वनाथ प्लाजा के पास एक रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है, जहां युवाओं को मादक पदार्थ भी दिए जाते हैं। इसकी शिकायत पुलिस-प्रशासन से की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार की देर शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता रेस्टोरेंट पहुंच गए और उन्होंने हुक्का पीते युवकों की वीडियो बना ली। आरोप है कि इसी दौरान रेस्टोरेंट संचालक व कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। इतना ही नहीं, रेस्टोरेंट का शटर बंद कर कार्यकर्ताओं को बंद करने का प्रयास किया। हरीश कौशिक का कहना है कि इसकी शिकायत चंद्रनगर चौकी इंचार्ज से की गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए कार्यकर्ताओं के साथ ही अभद्रता की। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता चंद्रनगर चौकी के पास एकत्र हो गए और हंगामा करते हुए धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज को हटाने एवं रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पता लगते ही एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक और सीओ द्वितीय चित्रांशु गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे। देर शाम पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें