फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले में धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व

Sat, 15 Apr 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बैसाखी पर बड़ी नहर पर पूजा अर्चना करता परिवार
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। एक ओर जहां गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धार्मिक समागम हुआ तो वहीं मानकमऊ स्थित बड़ी नहर पर लोगों ने पहुंचकर पूजन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दरबार साहिब अमृतसर से गुरदेव सिंह वेरका, दमदमी टकसाल से ज्ञानी बूटा सिंह एवं सिंह सभा के हैंड ग्रंथी, हजूरी रागी और कथा वाचक ने गुरबानी कीर्तन व गुरु इतिहास से संगत को निहाल किया। निशान साहिब जी के चोला साहिब को बदलने की सेवा की गई। सहारनपुर सहित बाहर से आई संगत ने पंच प्यारों से अमृत छककर महाराज की कृपा प्राप्त की। समागम में अध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह धीर, सरदार दलजीत सिंह कोचर, तरनजीत सिंह बग्गा, गुरविंद्र सिंह कालरा, सुजरबीर सिंह, जसविंद्र सिंह बग्गा, जसबीर सिंह बग्गा, आईपी सिंह, इंद्रजीत सिंह खालसा, जसवंत सिंह बतरा, दीदार सिंह सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, राधा कुंज मॉर्निंग परिवार की ओर से कंपनी गार्डन में बैसाखी पर्व मनाया गया। इस दौरान प्रसाद का वितरण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें