फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा मकान की दो मंजिल से गिरी, फेंकने का आरोप

Sat, 15 Apr 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के गंगोह कसबे में लखनौती मार्ग स्थित मोहल्ला कोटला में एक छात्रा मकान की दो मंजिल से संदिग्ध परस्थिति में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के गंगोह कसबे में लखनौती मार्ग स्थित मोहल्ला कोटला में एक छात्रा मकान की दो मंजिल से संदिग्ध परस्थिति में गिर गई। परिजनों ने युवक पर छात्रा को छत से फेंकने का आरोप लगाया है। मौके से लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। एसएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। छात्रा की हालत गंभीर बनी है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गंगोह के मोहल्ला कोटला में डा. ओमपाल सैनी का मकान है। शुक्रवार को वह अपनी बड़ी बेटी की तबियत खराब होने के चलते उसे सहारनपुर चिकित्सक को दिखाने गए थे। घर पर उनकी छोटी बेटी ऐश्वर्या और उसके दादा कर्म सिंह थे। ऐश्वर्या बीए की छात्रा है।

दोपहर में डेढ़ बजे मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि ऐश्वर्या छत से गिरकर घायल हो गई है। मौके से छत से कूदकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़कर लिया और उसकी पिटाई कर दी। पता लगने पर सीओ अभितेष सिंह, इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


युवती के पिता भी घर पहुंच गए। घायल छात्रा को निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। छात्रा की हालत गंभीर बनी है। डाॅ. ओमपाल सैनी ने पुत्री को युवक पर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पकड़ा गया युवक गांव जानखेड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें