फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों से भरा बैग लौटाया

Wed, 27 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रुपयों से भरा बैग लौटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में बस स्टैंड स्थित कैंप चौकी पुलिस ने एक दंपति का तीन लाख रुपये से भरा बैग लौटाकर इमानदारी की मिसाल पेश की है। 
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे कैंप चौकी पुलिस को स्टेशन के बाहर बने गोगा जी महाराज मंदिर के पास एक काले रंग का लावारिस बैग होने की सूचना मिली थी।

अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार बैग को सुरक्षित तरीके से उठाकर चौकी ले आए। तलाशी लेने पर बैग के भीतर से तीन लाख रुपये, कपड़े, लाइसेंस, बीमा की किश्त, प्रपत्र और स्कूटर बिक्री के कागज मिले। इन्हीं में से एक कागज पर एक मोबाइल नंबर लिखा था। 

मोबाइल नंबर के आधार पर बैग नवीन नगर निवासी प्रभात कुमार पुत्र रामचंद मल का निकला। इसके बाद पुलिस ने उन्हें चौकी बुला लिया। पत्नी के साथ चौकी पहुंचे प्रभात कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर सहारनपुर स्टेशन पर उतरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उनका बैग वहां छूट गया। पुलिस ने पूरी इंक्वायरी करने के बाद बैग उन्हें थमा दिया। प्रभात कुमार ने ईमानदारी के लिए देवेंद्र कुमार और साथियों सुनील और अजीत सिंह का धन्यवाद किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें