फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कार्य बहिष्कार से राजस्व वसूली में पिछड़ा मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर पांच दिन चले विद्युत निगम कर्मियों के कार्य बहिष्कार का असर राजस्व वसूली पर पड़ा है। मंडल नवंबर में लक्ष्य 376 करोड़ के सापेक्ष 187 करोड़ रुपये ही राजस्व वसूला जा सका है। अक्तूबर में 201 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन के नकारात्मक रवैये और समस्याओं के समाधान को लेकर जनपद में विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने पांच दिनों तक कार्य बहिष्कार किया। कर्मियों के कार्य बहिष्कार से कैश काउंटर बंद रहे थे। इससे विद्युत निगम के राजस्व पर खासा असर पड़ा है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली को 376 करोड़ रुपये का राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला था, लेकिन कई दिन कार्य बहिष्कार के चलते लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

--किस जनपद में कितनी हुई राजस्व वसूली
-सहारनपुर
अक्तूबर - 79 करोड़
नवंबर - 73 करोड़
-मुजफ्फरनगर
अक्तूबर - 94 करोड़
नवंबर - 88 करोड़
-शामली
अक्तूबर - 28 करोड़
नवंबर - 25.6 करोड़
-मंडल
अक्तूबर - 201 करोड़
नवंबर - 187 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें