फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस में 66 और जैन कॉलेज में 68 फीसदी पर रुकी बीए की मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाविद्यालयों ने दूसरी वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) को अपने नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही दाखिले शुरू कर दिए हैं। महाराज सिंह कॉलेज में बीए की वरीयता सूची 66 और जेवी जैन कॉलेज मेें 68 फीसदी पर रुकी है। यानी उससे नीचे वालों को दाखिले के लिए अभी तीसरी वरीयता सूची आने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

महाराज सिंह कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की वरीयता सूची 67.9, ओबीसी की 66.2, एससी की 67 और ईडब्ल्यूएस की वरीयता 38.7 प्रतिशत पर रुकी है। बीएससी गणित में सामान्य वर्ग की वरीयता सूची 67.4, ओबीसी की 64.8, एससी की 66.6 और ईडब्ल्यूएस की 45.6 फीसदी पर रुकी है। बीएससी बायोलॉजी में सामान्य वर्ग की वरीयता सूची 70.8, ओबीसी की 70, एससी की 68 फीसदी पर है।
उधर, जेवी जैन कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में यूपी बोर्ड की वरीयता सूची 70.4, अन्य बोर्ड की 70.6, ओबीसी में यूपी बोर्ड की 68.8, अन्य बोर्ड की 69, एससी में यूपी बोर्ड की 69.2 फीसदी पर रुकी है। बीकॉम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग की वरीयता सूची यूपी बोर्ड में महिलाओं की 71.8 और अन्य बोर्ड में पुरुषों में 84.6, ओबीसी की यूपी बोर्ड के छात्रों की 71.1 और अन्य बोर्ड में छात्राओं की 76.8 फीसदी पर रुकी है, जबकि एससी में यूपी बोर्ड की पुरुषों की 67.2 और अन्य बोर्ड में पुरुषों की 67.8 फीसदी पर रुकी है।
विज्ञापन

बीएससी गणित में सामान्य वर्ग की वरीयता सूची यूपी बोर्ड में पुरुषों की 72.6 और अन्य बोर्ड में महिलाओं की 73 और पीएच पुरुषों की 71.4, ओबीसी की में यूपी बोर्ड के पुरुषों की 69.4 और अन्य बोर्ड में 70.2 तथा एससी में यूपी बोर्ड की महिलाओं की 69.6 और अन्य बोर्ड के पुरुषों की 70 फीसदी पर रुकी है। बीएससी जियोलॉजी में सामान्य वर्ग की यूपी बोर्ड के पुरुषों की 65.8 और अन्य बोर्ड के पुरुषों की 65.4, ओबीसी में यूपी बोर्ड के पुरुषों की 61.4, एससी में यूपी बोर्ड की महिलाओं की 51.2 और अन्य बोर्ड के पुरुषों की 51.2 फीसदी पर रुकी है। जेवी जैन कॉलेज में सोमवार को बीए प्रथम वर्ष में 14, बीकॉम में छह और बीएससी में तीन दाखिले हुए। दूसरी वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थी 14 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें