फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक संबंधों के कारण की थी सोवित की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में हुई सोवित की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी भाभी से अनैतिक संबंधों का पता चलने पर दोस्त को ही ईंटों से प्रहार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दो सितंबर को थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गांव जटपुरा निवासी सोवित कुमार (30) का अंबाला-देहरादून हाईवे पर गांव कोलकी मोड़ पर शव पड़ा मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया था।
एसपी सिटी ने बताया कि इस सनसनीखेज मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था। जांच में पता चला कि दो सितंबर को सोवित गांव में ही रहने वाले अपने दोस्त सचिन के साथ गागलहेड़ी क्षेत्र में एक ढाबे पर आया था, जहां पर दोनों ने शराब पी। पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जानकारी दी कि सोवित कुमार के उसकी भाभी से अनैतिक संबंध थे। नशे में इस बात की जानकारी घटना वाले दिन सोवित ने उसे दी थी। इतना ही नहीं, सचिन के सामने सोवित ने मोबाइल फोन पर स्पीकर खोलकर उसकी भाभी से फोन पर अश्लील बातें भी की थी, जिसके बाद सचिन को गुस्सा आ गया और उसने सोवित को अत्यधिक शराब पिला दी।
विज्ञापन

सोवित जब बेहोश हो गया तो सचिन उसे हाइवे पर गांव कोलकी के मोड़ पर ले गया, जहां ईंटों से सिर में प्रहार कर सोवित की हत्या कर दी। इसके बाद सोवित के शव को सचिन ने हाइवे किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, मृतक की बाइक और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें